छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी आलोक डोंगास ने रविवार को दुर्ग भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक ली। जहां उन्होंने भाजयुमो के पदाधिकारियों को केन्द्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुंचाने का टास्क दिया।
बैठक में जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, प्रदेश प्रवक्ता एवं युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी अनुराग सिहदेव प्रदेश मंत्री एवं युवा मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी ओ पी चौधरी सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिले प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य जिला अध्यक्ष महामंत्री मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहे।