रायपुर@news-36. मंत्रालय जा रही बस दूसरे बस से टकरा गई। कई कर्मचारियों को चोटे आई है। हादसा वीआईपी चौक पर सुबह 10 बजे की है।
हादसे के वक्त दोनों बसों में 50 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। हादसा उस समय हुआ, जब मंत्रालय और संचालनालय के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर बस नया रायपुर जा रही थी, तभी बसों की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में कई कर्मचारियों को चोटें भी आई है।
मंत्रालय और संचालनालय के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को लेकर जा रही बस साथ में आगे-पीछे चल रही थी। जैसे ही दोनों बसें वीआईपी चौक के करीब पहुंची, आगे चल रही बस ने अचानक से ब्रेक लगा दिया, जिसके बाद पीछे से आ रही दूसरी बस ने उसे टक्कर मार दी।