भिलाई. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा शनिवार को कला मंदिर में आयोजित महिला जागरूकता सम्मेलन में शामिल हुई। जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं को अपने अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़नी पड़ती है और यह लड़ाई लड़की के पैदा होने से शुरू हो जाती है।
भारत में विभिन्न संस्कृतियों का संगम है। स्त्री हर संस्कृति के केंद्र में होकर भी केंद्र से दूर है। समाज अपनी आवश्यकता के अनुसार स्त्री को ढालता आया है। उसके सोचने से लेकर उसके जीवन जीने के ढंग को पुरुष अभी तक नियंत्रित करता आया है। आज भी नियंत्रित करने की कोशिश किया जाता है। पितृसत्तात्मक समाज ने वह सब अपने अनुसार तय किया है। जब-जब सशक्तिकरण का सवाल उठता है तब-तब समाज ही कठघरे में खड़ा होता है । समाज में बदलावों के लिए संघर्ष चलता रहता है ।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि, हमने छत्तीसगढ़ में कई सम्मेलन किए हैं लेकिन आज का यह महिला जागरूकता सम्मेलन कई मायनों में अलग है। जब हम इस पुरुष प्रधान समाज में काम करने या अपनी पहचान बनाने निकलते हैं तो बहुत सारी तकलीफों के साथ मजबूती के साथ में हमें लड़ना पड़ता है और लड़कर अपना स्थान बनाना पड़ता है लेकिन बिना संघर्ष के आपको कुछ भी नहीं मिलता।
जब हम संघर्ष करते हैं तो बहुत सारे आक्षेप भी लगते हैं। कई बार हमारी प्रतिभा पर प्रश्न चिन्ह लगता है। उस प्रतिभा को बार-बार दबाने की कोशिश होती है। मैं आप सब से कहना चाहूंगी जो चीज आप ने तय किया है ताकत के साथ आगे बढ़ चलिए। कोई भी ताकत आपको रोक नहीं सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 0एक ऐसा व्यक्ति देश का नेतृत्व कर रहे हैं जो अपनी बच्चियों को प्यार से उनका ख्याल रखते हैं। जैसे हमारे यहां हमारे पिता चिंता करते हैं वैसे ही चिंता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम बहनों की भी करते हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा आपने सुना होगा। अगर यह नारा किसी देश के प्रधानमंत्री ने दिया है।
पद्मश्री उषा बारले, विभा अवस्थी, महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल संध्या मदन मोहन ने भी अपने विचार रखे। वहीं बैंक के अधिकारियों द्वारा महिलाओं को बैंक द्वारा मिलने सुविधाओ के बारे में बताया गया।विधि विभाग के अधिकारियों के द्वारा महिलाओं से उनके अधिकारों एवं हितों से जुड़े कानूनों पर उनसे बात की गई। खादी ग्रामोद्योग के द्वारा स्टाल लगाया गया था।सरोज पाहित एवं उनकी टीम के द्वारा मनमोहक पंथी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
राखी राय की टीम के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। दुर्ग जिला भाजपा की पूर्व अध्यक्ष उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्राकर, माया बेलचंदन,सरिता मिश्रा,पूनम शुक्ला,मंजूषा साहू,स्वाति साहू,महिला महाविद्यालय की समस्त स्टाफ,भिलाई दुर्ग की समस्त स्वसहायता समूह एवं उनके प्रमुख सहित भिलाई दुर्ग के राजनीति,शिक्षा,चिकित्सा, पत्रकारिता,सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं उपस्थित हुई।