नई दिल्ली @ news-36. पटना से दु:खद खबर आई है। बिहार के मुख्य सचिव का कोरोना से निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव पिछले कुछ दिनों से कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती थे। थोड़ी देर पहले ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी दी है। 1985 बैच के आईएएस अफसर अरुण कुमार सिंह पिछले महीने बिहार के मुख्य सचिव बने थे। उन्होंने दीपक कुमार की जगह पर मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार को प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोरोना ने इस राज्य के मुख्य सचिव की ले ली जान
RELATED ARTICLES