नई दिल्ली @ news-36. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्रीय मंत्रिमंडल से अब तक पांच केन्द्रीय मंत्रियों की छुट्टी हो चुकी है। उनसे इस्तीफा लिया गया है। इसमें केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश सिंह पोखरियाल निशुंक, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, देबोश्री चौधरी, संतोष गंगवार, सदानंद गौड़ा और थावरचंद गहलोत के नाम शामिल है। उनसे इस्तीफा लिया गया है।
करीब 43 मंत्री लेंगे शपथ
पीएम आवास में चल रही बैठक समाप्त हो चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीएम आवास से बाहर निकल चुके हैं। बताया जा रहा है कि मोदी की नई कैबिनेट में 13 वकील, छह डॉक्टर, पांच इंजीनियर, सात पूर्व प्रशासनिक अधिकारी होंगे। कैबिनेट में 11 महिलाओं को भी मौका दिए जाने की चर्चा चल रही है। इस तरह से कुल नई कैबिनेट में 46 मंत्री होंगे। जिनमें केंद्र सरकार में रहकर काम करने वाले अनुभवी मंत्री भी शामिल है.
इन्हें किया जा सकता है प्रमोट
हरदीप सिंह पुरी, आरके सिंह और को प्रमोट किया जा सकता है।
ये पहुंच चुके हैं दिल्ली
राज्य – नाम
मध्य प्रदेश- ज्योतिरादित्य सिंधिया
महाराष्ट्र – नारायण राणे
महाराष्ट्र- प्रीतम मुंडे
महाराष्ट्र – कपिल पाटिल
असम – सर्वानंद सोनोवाल
बिहार- अनुप्रिया पटेल
राजस्थान- भूपेन्द्र यादव
हरियाणा – सुनीत दुग्ग
दिल्ली- मीनाक्षी लेखी
उत्तर प्रदेश- अनुप्रिया पटेल
उत्तराखंड- अजय मिश्रा
पश्चिम बंगाल- शांतनु ठाकुर
बिहार- आरसीपी सिंह
बिहार-पशुपति पारस
कर्नाटक- शोभा करंदलाजे