Homeराज्यBig News : राजधानी पहुंची 6 लाख 44 हजार वैक्सीन

Big News : राजधानी पहुंची 6 लाख 44 हजार वैक्सीन

रायपुर @ news-36.वैक्सीन का इंतजार कर रहे 18+ वालों के लिए अच्छी खबर है। आज राजधानी रायपुर में 6 लाख 44 हजार 410 वैक्सीन पहुंची है। जिसमें 3 लाख 47 हजार 300 कोविशील्ड वैक्सीन शामिल है।इसमें केन्द्र सरकार और राज्य सरकार दोनों कोटे के वैक्सीन शामिल है।
राज्य सरकार की 2 लाख 97 हजार 110 वैक्सीन है। जिसे शासन ने निर्माता कंपनी को 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगाने के लिए ऑर्डर किया था। खेप में 3 लाख 47 हजार 300 कोविशील्ड वैक्सीन भी शामिल है। बता दें प्रदेश में वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के बाद कुछ निकायों के एपीएल और फ्रं टलाइन वर्कस का वैक्सीनेशन बंद हो गया था। वहीं अब वैक्सीन की खेप पहुंचने के बाद फि र से टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!