दुर्ग @ news-36.कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज ने बारिश से पहले शहर के छोटे बड़े नाला नालियों की साफ-सफाई और डेंगू नियंत्रण अभियान सहित अन्य विषयों की समीक्षा की। नगरीय निकायों के अधिकारियों को अपने नगरीय निकाय क्षेत्र के उद्यान, नाला-नालियों की सफाई का हर दिन तीन बार विजिट कर फोटो ग्राफ साझा करने के निर्देश दिए। साथ नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, दुर्ग निगम आयुक्त हरीश मंडावी और चरोदा निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर सेे डेंगू नियंत्रण की जानकारी भी ली। जिस पर रघुवंशी ने बताया कि निगम की टीम सक्रियता से कार्य कर रही है।
इस बार भी होगा प्लांटेशन
पिछले साल छह जुलाई को व्यापक प्लांटेशन किया गया था। कलेक्टर ने कहा कि इस साल भी पौधरोपण होगा। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए तैयारियाँ कर लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आफि स कैंपस में भी पौधे रोपे जाएंगे।
लॉकडाउन के उल्लंघन पर जताई नाराजगी
लाकडाउन में ढिलाई को लेकर अहिवारा निकाय के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने कहा कि लाकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। इसके उल्लंघन के मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि अहिवारा से कुछ दुकानें खुलने की जानकारी मिली थीं। लाकडाउन का सख्ती से पालन हो, यह सुनिश्चित करें।
टास्क फोर्स की बैठक भी
समीक्षा बैठक के पश्चात टीकाकरण के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक भी हुई। कलेक्टर ने बैठक में वैक्सीनेशन प्रोग्राम की अब तक की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने विस्तार से वैक्सीनेशन की जानकारी दी।