HomeAdministrationIAS अफसरों का ट्रांसफर,पीएस एल्मा होंगे बेमेतरा जिले के नए कलेक्टर

IAS अफसरों का ट्रांसफर,पीएस एल्मा होंगे बेमेतरा जिले के नए कलेक्टर

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने कई IAS अफसरों का तबादला किया है। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू को कृषि विभाग के संचालक बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें सयुंक्त सचिव कृषि विभाग, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड एवं प्रभारी युवा मितान क्लब की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक पीएस एल्मा को बेमेतरा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बेमेतरा जिले के कलेक्टर संजय शुक्ला को खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम का संचालक और आवास एवं पर्यावरण विभाग के सयुंक्त सचिव बनाया गया है।

जांजगीर चांपा के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का रायगढ़ ट्रांसफर किया गया है। वे रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर होंगे। गाैरेला पेंड्रा मरवाही की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को जांजगीर चांपा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Chhattisgarh
IAS Transfer Chhattisgarh

मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ चेतन बोरघरिया को जनसंपर्क विभाग का अवर सचिव बनाया गया है। और विशाल कुमार महाराणा को सरगुजा जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। इधर देर रात कई IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। इसमें रानू साहू समेत कई आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. साथ ही विभाग सचिवों के साथ कुछ कलेक्टर भी बदले गए हैं।

chhattisgarh
आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश

यह भी पढ़ें: पुलिस अधिकारियों का तबादला,बदले गए सात जिलों के एसपी

क्या आप बता सकते हैं छत्तीसगढ़ के देसी नस्ल के मुर्गी के नई ब्रीड को किस नाम से जाना जाएगा ?

Eco Tourism Zone:अमरकंटक 282 फीट अधिक ऊंचा है राजमेरगढ़ की पहाड़ी,जानिए क्या है खास

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!