HomeUncategorizedसेक्टर -7 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बनाई ये रणनीति

सेक्टर -7 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बनाई ये रणनीति

भिलाई @ news-36.अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ कार्यसमिति के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका छत्तीसगढ़ ग्रन्थालय सेक्टर 7 में जुटी हुई हैं। जहां दो दिनों तक चलने वाले सम्मेलन में पहले दिन शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका शामिल हुए। जहां संघ की सदस्यता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई।

अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष रीता एक्का ने बताया कि संघ ने शासन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग करने का निर्णय लिया है। सामाजिक सुरक्षा का लाभ सभी को दिया जाए इस विषय हेतु भी प्रस्ताव पारित हुआ। 8 अगस्त को भी बैठक होगी।

बैठक में महामंत्री अंजली पटेल, भारतीय मजदूर संघ के राषटीय संगठन मंत्री बी सुरेन्द्रम ,भारतीय मजदूर संघ राष्टीय मंत्री सुरेन्द्र पांडेय , भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संघठन मंत्री धर्मदास शुक्ला भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे रामावतार साहू , विष्णु चन्द्राकर, गुलेन्द्र यादव , अंजनी द्विवेदी , बाल्मीकि सिंह, कृश्णा देशमुख , विवेक ,शारदा प्रसाद गुप्ता मिथलेश सुमन केराम ,शोभा सिह देव सुनीता , बबिता गुप्ता ,संगीता, कलावती, चन्द्रमुखी , शीतल , सुधा, गीता, मीता, नन्दा ,वीणा और कार्यक्रम की संयोजिका गुरमीत कौर भी उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!