HomeAdministrationराज्यपाल से पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल से पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन ने की सौजन्य भेंट

रायपुर @ news-36.राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन ने सेवानिवृत्ति के बाद सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने उनका शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।
बता दें कि बिलासपुर के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति पीआर रामचंद्र मेनन 31 मई को सेवानिवृत्त हुए है। उनके स्थान पर न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!