Homeराजनीतिई-चितन वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश संगठन से भिलाई भाजपा ने साक्षा किए...

ई-चितन वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश संगठन से भिलाई भाजपा ने साक्षा किए विचार

भिलाई @ news-36.भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देशानुसार आज भाजपा भिलाई के द्वारा ई – चितन वर्चुअल कार्यक्रम हुआ। जिसमें भाजपा केप्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू सहित अन्य सदस्यों से केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात वर्षों के सफल कार्यकाल को लेकर चर्चा की। उन्होंने जिला संगठन को मौलिक और वैचारिक उपलब्धियों राष्ट्रीय सुरक्षा आंतरिक एवं बाह्य के परिदृश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि, सरकार की विदेश नीति और उनकी उपलब्धियां,आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना, नरेंद्र मोदी की सरकार के बढ़ते कदम कृषि क्षेत्र में सुधार एवं उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया।वर्चुअल ई-चिंतन कार्यक्रम जिला आई टी सेल के प्रमुख संतोष सिंह, भाजपा प्रदेश पदाधिकारीगण प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, महामंत्री जिला, प्रभारी जिला महामंत्री, वर्तमान एवं पूर्व सांसद विधायक, पूर्व विधायक जिले के समस्त पदाधिकारी सभी प्रकोष्ट एवं प्रकल्प के संयोजक सह संयोजक मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री पार्षदगण शामिल हुए। जानकारी मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा ने दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!