स्टेट विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई,रिश्वतखोरी के मामले में एआइजी गिरफ्तार

864
National
एआईजी आशीष कपूर
Advertisement only
पंजाब स्टेट विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई
एआइजी पर सिंचाई घोटाले के आरोपियों को छोड़ने के आरोप लगे

पंजाब. पुलिस ने सहायक इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (AIG )आशीष कपूर (Ashish Kapoor)को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब स्टेट विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार रिश्वतखोरी के मामले में ही डीएसपी इंटेलिजेंस पवन कुमार व एएसआई हरजिंदर को भी केस में नामजद किया गया है।

पठानकोट में तैनात एआईजी कपूर समेत अन्य लोगाें के खिलाफ भ्रष्टाचार रोको कानून की धारा -7, 7ए व आईपीसी की धार 420, 120बी के तहत केस दर्ज किया है। विजिलेंस के अधिकारियों का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।जल्दी आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

सीनियर रैंक के पुलिस अधिकारी की पहली गिरफ्तारी

सीनियर रैंक के पुलिस अधिकारी की पहली गिरफ्तारी है। इससे पहले भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार किए गए थे।जी (अब कमांडेंट) आशीष कपूर, इंस्पेक्टर (अब डीएसपी) पवन कुमार और एएसआई हरजिंदर सिंह के खिलाफ साल 2016 के मामले में कार्रवाई की गई है।

Breaking: ‘आप’ ने भंग किया संगठन

अमृतसर सेंट्रल जेल में एआईजी रहते समय साल 2016 में आशीष कपूर ने कुरुक्षेत्र के रहने वाले पूनम राजन को मदद पहुंचाने का आरोप लगा था, जब वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। पूनम राजन अपनी मां प्रेम लता, भाई कुलदीप सिंह और भाभी प्रीति के साथ जीरकपुर थाने में दर्ज एक एफआईआर में पुलिस रिमांड पर थी तो आशीष कपूर उनकी जमानत की व्यवस्था की। कपूर ने पुलिस थाने के इंस्पेक्टर और एएसआई से मिलकर इस मामले में निर्दोष करार दे दिया। उन्हें 10 करोड़ रुपये मिले, जिसे अलग-अलग बैंक खातों में भुनाया गया।

सिंचाई घोटाले के आरोपियों को छोड़ने का आरोप

पंजाब पुलिस के एआइजी आशीष कपूर पर सिंचाई घोटाले के आरोपियों को छोड़ने के आरोप लगे थे। इसके बाद से विजिलेंस की टीम पिछले छह महीने से मामले की जांच कर रही थी। बता दें कि एआईजी आशीष कपूर उस समय सिंचाई घोटाले के जांच अधिकारी थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पैसे लेकर उनके नाम बेगुनाह लोगों की सूची में डाले थे। जैसे ही इस मामले की शिकायत विजिलेंस के पास पहुंची थी। उसके बाद से विभाग इस चीज को गंभीरता से ले रहा था। साथ ही इनकी सारी संपत्ति से लेकर बैंक खातों की जांच की गई थी।

खेलों में भी पुलिस का नाम कर चुके हैं रोशन

आशीष कपूर पंजाब पुलिस के तेज तर्रार आफिसरों में से एक माने जाते हैं। वह पठानकोट में पदस्थ है। इससे पहले वह चंडीगढ़ में भी अपने सेवाएं दे चुके हैं। इतना ही नहीं वह टेनिस के अच्छे खिलाड़ी भी हैं। पुलिस वर्ल्ड गेम में पंजाब के लिए कई अवार्ड जीत चुके हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस के अग्रणी पंक्ति वाले अफसरों में शुमार है। जब भी कोई विदेशी मेहमान या वीआईपी डयूटी की बात आती थी तो वह सबसे आगे रहते है।


यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने रेफरी बन छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल की शुरुआत,पारंपरिक खेलों मे खुद आजमाए हाथ

स्वामी आत्मानंद जी ने अपना पूरा जीवन लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में लगा दिया-मुख्यमंत्री

Previous articleबेहतर और सभ्य समाज के लिए रावण रूपी बुराई को समूल नष्ट करना होगा-राज्यपाल
Next articlechhattisgarhia olympics:फुगड़ी में रेश्मा प्रथम, निशा यादव द्वितीय