रायपुर @ news-36. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी बहुत जल्द दूर हो जाएंगी। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर ने आदेश जारी कर भर्ती परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को रायपुर जिले के स्कूलों में ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए हैं।
संचालक ने अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम) के 7, कला (अंग्रेजी माध्यम) के 6, विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) के 16, अंग्रेजी (हिंदी माध्यम) के 157, जीव विज्ञान 99, गणित 106, व्यायाम शिक्षक के 156 पदों सहित कुल 547 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। जिसमें यह कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर से 09/03/ 2019 को जारी विज्ञापन के अनुसार रायपुर संभाग में अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम) 07 कला (अंग्रेजी माध्यम ) 06 विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) – 16, अंग्रेजी (हिन्दी माध्यम) 157, . जीवविज्ञान 99, गणित 106 व्यायाम शिक्षक 156 कुल 547 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं।
पदस्थापना और स्कूलों का नाम स्कूल शिक्षा विभाग के वेबसाईट www.eduportal.cg.nic.in में देखी जा सकती हैं।