भिलाई @ news-36.भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर आज भिलाई भाजपा जिला के कार्यकर्ताओं ने सुपेला मंडल कार्यालय में बैठक कर सरकार के खिलाफ हमला बोलने की रणनीति बनाई। वहीं लोगों को सरकार के वादा खिलाफी से संबंधित लोगों को पर्चे बांटे।
वार्ड में जनसंपर्क कर प्रदेश सरकार पर नाकामी और चुनाव में किए गए घोषणा को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।इस दौरान भाजपा भिलाई के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह पुरुषोत्तम देवांगन प्रमोद अग्रवाल रामगोपाल शर्मा त्रिलोचन सिंह मंत्रीगण में रामानंद मौर्या अवधेश चौहान रामउपकार तिवारी ईश्वर ठाकुर मंजूषा साहू जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा पुखराज जैन शिवसागर मिश्रा मंडल अध्यक्ष में विजय जायसवाल दिलीप पटेल पी एन दुबे रंजीत सिंह अनिल सोनी रामवृज वर्मा राजीव पांडेय गुरजीत सिंह प्रताप सिंह डा अनुज खरे शामिल थे।