Homeराजनीतिभाजपा मंडल ने गिनाई छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामियां

भाजपा मंडल ने गिनाई छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामियां

भिलाई @ news-36.भाजपा महिला मोर्चा भिलाई ने भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के नाकामी भरे ढाई वर्ष के पूर्ण होने पर खुर्सीपार भिलाई में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम प्रभारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह एवं मंडल के अध्यक्ष रामवृज वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने सरकार के नाकामियां गिनाए।
इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने नारा दिया था वक्त है बदलाव का इसी के साथ कई लोक लुभावने वादे किए जनता उनके वादों के झांसे में आ गई, लेकिन सत्ता में आने के बाद यहां की भूपेश सरकार ने सारे वादे भुला दिए।महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम शुक्ला ने कहा कि भूपेश बघेल ने गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाया था कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी होगी लेकिन इसके उलट आज शराब की होम डिलीवरी कर घर घर पहुंचाया जा रहा है। वादा किये थे महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकेंगे जबकि ढाई सालो में प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध हुए है।आज के इस विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जिला मंत्री रामप्यारी वर्मा मंडल अध्यक्ष रामवृज वर्मा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम शुक्ला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति जाधव सुषमा जेठानी राजेस्वरी रेड्डी हेमलता शर्मा रेणु अग्रवाल कलावती लक्ष्मी शिवराम केशरी साहू धनेश्वरी साहू रूखमणी दास रमा साहू सविता बंजारे भर्ती पखाले तृप्ती चंद्राकर गीतांजलि कौशिक शिवकुमार अग्रवाल विनोद शर्मा अनिल कुमार सिंह संजय यादव बबलू चौबे ओपी यादव सुरेंद्र दुबे संजय यादव तीरथ देवांगन सहित आदि महिला मोर्चा एवं खुर्सीपार मंडल भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा के द्वारा दी गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!