HomeEntertainmentCrimeभाजपा विधायक पर पार्टी के नेत्री ने लगाया रेप का आरोप

भाजपा विधायक पर पार्टी के नेत्री ने लगाया रेप का आरोप

न्यूज डेस्क @ news-36. ज्वालापुर विधासभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश राठौर की मुश्किल बढऩे वाली है। भाजपा नेत्री ने पार्टी के ज्वालापुर सीट से विधायक सुरेश राठौर पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। भाजपा नेत्री की तहरीर पर दुष्कर्म का केस बहादराबाद थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने उत्तराखंड हरिद्वार के विधायक के खिलाफ दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

विवेचना में स्थिति हो पाएगी स्पष्ट
पुलिस की विवेचना के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन भाजपा नेत्री के आरोप के बाद विधायक राठौर की प्रतिष्ठा सवालों के घेरे में आ गई है। बीते दिनों भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को बताया था कि कुछ लोग कथित अश्लील वीडियो वायरल कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने दो पत्रकारों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मीडिया को बताया था कि आरोपी भाजपा विधायक को कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए मांग रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक रुड़की तथा दूसरा सहारनपुर का रहने वाला था। जिसके बाद पुलिस ने इसी मुकदमे में एक भाजपा नेत्री और उसके पति सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में रणवीर गौतम, सतीश दास, एसडी गौतम, निवासी बेगमपुर बहादराबाद और विजेंद्र के नाम सामने आए थे। इसी प्रकरण में अब पीडि़ता ने विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर सनसनी फैला दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!