Homeधर्म-समाजविवेकानंद उद्यान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोपे पौधे

विवेकानंद उद्यान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोपे पौधे

भिलाई @ news-36. पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के विवेकानंद उद्यान मैत्री कुंज में पौधे रोपे। कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजिका बाबी दास के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय रहे। विशेष अतिथि सांस्कृतिक प्रकोष्ट के दुर्ग संभाग प्रभारी शरद अग्रवाल एवं अंतरराष्ट्रीय कवि गोविंद पाल ने पौधे रोपे।

वरिष्ठ नेता राकेश पांडेय ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जन जीवन के लिए पेड़ और पौधे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हम में से अधिकतर लोग इसके महत्व को अब तक समझ नहीं पाए हैं। कई लोगों ने अब तक एक भी पेड़ नहीं लगाया होगा। उन्होंने कहा कि आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो समय है। अब आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी प्रयास कर सकते हैं, वह करना चाहिए। वहीं संयोजिका बॉबी दास ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौध रोपण अभियान के साथ उनकी देखभाल जरूरी है। कार्यक्रम में प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, जिला मंत्री मंजूषा साहू, सहप्रभारी अमरजीत सिंह चहल, रिसाली मंडल अध्यक्ष राजीव पांडेय, मंडल महामंत्री ओ पी रजक, युवा मोर्चा अध्यक्ष शरद सिंह, सहकारिता प्रकोष्ट संयोजक प्रताप सिंह, सह संयोजिका मेघा यदुवंशी, निर्मल सिंह, संस्कृति वर्मा, माला सिंह, आरती मुले, नीलम साहू, सरोज सिंह, अंकित तिवारी ने पौधे रोपे। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा ने दी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!