- अमित मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष
- स्वीटी कौशिक को जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष
भिलाई. भारतीय नता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दिया है।
जिला अध्यक्ष बिचपुरिया की नई कार्यकारिणी में पुराने लोगों के साथ नए चेहरे को भी संगठन में मौका दिया गया है। भाजपा भिलाई की कार्यकारिणी में 7 जिला उपाध्यक्ष, 7 जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, जिला सह कोषाध्यक्ष, जिला कार्यालय प्रभारी, कार्यालय सह प्रभारी, जिला प्रवक्ता, जिला मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, जिला सोशल मीडिया संयोजक और सह संयोजक समेत कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी कर दिया है।
जिला उपाध्यक्ष
शिव सागर मिश्रा, रामकुमार राणा, मिथिला खिचरिया, रेखराम बंछोर, मनीष अग्रवाल, अमर सोनकर, महेश वर्मा, योगेन्द्र सिंह, प्रेमलाल साहू को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
संदीप अग्रवाल कोषाध्यक्ष होंगे। बिजेन्द्र सिंह, दिलीप पटेल, उपासना साहू, कीर्ति नायक के गणपति, विजय जायसवाल, जय प्रकाश यादव जिला मंत्री होंगे।
विजय शुक्ला को जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। राजेन्द्र सिंह जिला कार्यालय सह प्रभारी होंगे। संजय सिंह और बसंत प्रधान को प्रवक्ता बनाया गया है। पूर्व पार्षद रमेश दादर मीडिया प्रभारी होंगे। रंजीत ठाकुर (राजा ठाकुर) जिला मीडिया सह प्रभारी होंगे। रवि कश्यप जिला सोशल मीडिया संयोजक, सात्विक तिवारी को जिला सोशल मीडिया के सह संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई है। भरत भंववानी जिला आईटी सेल के संयोजक, सौरभ साहू जिला आईटी सेल सहसंयोजक होंगे।
अमित मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष
अमित मिश्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान सौंपा गया है। स्वीटी कौशिक को जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया गया है। सोहन देवांगन को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सुंदर लाल साहू को पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष,द्वारिका चंद्रवंशी अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष होंगे।
10 मंडलों के अध्यक्ष मनोनीति
गजानन बंछोर भिलाई पूर्व मंडल अध्यक्ष होंगे। तिलक राजू भिलाई पश्चिम मंडल के अध्यक्ष बनाया गया है। शैलेन्द्र शेंडे को रिसाली मंडल, एसएन सिंह को खुर्सीपार मंडल, जोगेश्वर सोनी जामुल मंडल, अशोक गुप्ता कैंप मंडल, विजय शुक्ला वैशाली नगर मंडल, रूप राम साहू, सुपेला मंडल और सुषमा जेठानी, चरोदा मंडल, और राजू निषाद कुम्हारी मंडल के अध्यक्ष होंगे।