भिलाई @ news-36. महापौर परिषद के शिक्षा,खेल एवं युवा विभाग के अध्यक्ष आदित्य सिंह ने फरीद नगर मैदान में निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियोंं को स्कूल बिल्डिंग तय समय सीमा में पूर्ण हो जाए। इस बात का विशेष जोर देने कहा।
अध्यक्ष आदित्य ने कहा कि, स्कूल भवन के निर्माण में कम्प्यूटर लैब, प्रायोगिक लैब, स्पोर्ट्स रूम में विद्यार्थियों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। मॉडल स्कूल बिल्डिंग बनाने के लिए नई चीजों के इस्तेमाल करने की बात कही।
यह भी पढ़ें कावरे होंगे दुर्ग संभाग के आयुक्त, ऋतुराज रघुवंशी को बनाया कलेक्टर
अध्यक्ष आदित्य का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में NSUI के जिलाध्यक्ष के तौर पर छात्रहित में कई कार्य किया है। इस दौरान स्कूल कॉलेज के भवन निर्माण और सुविधाओं को लेकर कई तरह की दिक्कतें भी आई है। चूंकि अब नए सिरे से भवन का निर्माण हो रहा है। इसलिए वह नहीं चाहते हैं। नए भवनों में पहले की तरह समस्या आए। इसलिए छात्र छात्राओं की जरूरत और स्कूल की उपयोगिता के अनुसार भवन का निर्माण करें तो संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकता है। स्कूल बिल्डिंग के साथ कमरे भी साफ सुंदर दिखेगा।
यह भी पढ़ें : आपका मेयर,आपके पार्षद,जानिए उनकी शक्तियां और अधिकार
निरीक्षण के दौरान निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, शान्ति नगर पार्षद अभिषेक मिश्रा, आशीष अग्रवाल,मो. रिजवान,शरद मिश्रा, अंकुश अग्रवाल, हरेंद्र अवस्थी,नवदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।