रायपुर @ news-36.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरी बार छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वे पिछले साल जुलाई में पहली बार अध्यक्ष बने थे। छत्तीसगढ़ टेनिस संघ की ओर से मंगलवार को सामान्य सभा की बैठक हुई। जिसमें आगामी चार साल के लिए अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सह सचिव समेत कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुने गए।
संघ के अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चयन किया गया। महासचिव के लिए गुरुचरण सिंह होरा के नाम पर मुहर लगी। होरा चौथी बार महासचिव चुना गया। रणधीर सिंह कोषाध्यक्ष, अवतार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनें। डॉ अजय पाठक , दीपक गुप्ता, जीएस बांबरा, एस स्वामीनाथन, डॉ हिमांशु द्विवेदी, अशोक बरडिय़ा और अमित चौधरी उपाध्यक्ष चुने गए।
Advertisement only