मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

987
Chhattisgarh
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चारामा में किया भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण
Advertisement only

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को चारामा में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। चारामा से कोरर मार्ग पर दरगहन चौक में आदिवासी समाज द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए समाज के गौरव बिरसा मुंडा का स्मरण कर उनकी मूर्ति पर पुष्पहार अर्पित किया।

वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने कदंब का पौधा लगाया। इस मौके पर विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जीवन ठाकुर, गोंडवाना समाज के जिलाध्यक्ष मानक दरपट्टी, चारामा अध्यक्ष रैनसिंह कांगे, सर्व आदिवासी समाज चारामा अध्यक्ष गौतम कुंजाम, समाज प्रमुख ठाकुर राम कश्यप सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने दानदाता का किया सम्मान

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दरगहन चौक पर बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना हेतु जमीन दान में देने वाले जोशी परिवार का सम्मान शाल और श्रीफल भेंट कर किया। परिवार की ओर से वयोवृद्ध चंद्रकांत, हरिप्रिया जोशी ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नन्हीं बालिका कु. तनुश्री जोशी के साथ भेंट कर तस्वीर भी खिंचाई।

हमर तिरंगा लघु फिल्म का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ग्राउण्ड में किया गया रिहर्सल

देश के सुप्रसिद्ध कवियों के कविता पाठ से सजेगा स्वतंत्रता दिवस की संध्या

Previous articleस्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ग्राउण्ड में किया गया रिहर्सल
Next articleडारन बाई तारम के नाम से जाना जाएगा गुरुर का शासकीय महाविद्यालय