सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं की हकीकत देखने राखी पहुंचे सीएम के मुख्य सचिव और विशेष सचिव

1638
Advertisement only

रायपुर @ news-36. सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में सर्वाधिक लोकप्रिय सुराजी गांव योजना के अंतर्गत संचालित नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम की हकीकत जानने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य सचिव सुब्रत साहू और विशेष सचिव डॉ. एस भारती दासन ने आज बेमेतरा जिले के दौरे पर ग्राम राखी पहुंचे। जहां उन्होंने गौठान में संचालित गतिविधियों एवं चारागाहों का मुआयना किया। महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की।

जहां स्व सहायता समूह की महिलाओं ने खुद से बनाई गई राखी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, विशेष सचिव एवं गोधन न्याय योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन सहित अन्य अधिकारियों को बांधी। गौठान में ही स्थापित गोबर गैस संयंत्र की गैस से बनी चाय परोसकर उनका स्वागत किया। इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

बता दें कि राज्य में गौठानों से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिला बहनों ने अतिरिक्त आय अर्जित करने का बढ़िया गुर सीख लिया है। अब वह गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट, सब्जी उत्पादन, मछली एवं मुर्गी पालन, ईंट एवं फैंसिंग पोल व जाली निर्माण जैसी गतिविधियों के साथ-साथ अब त्यौहारी सीजन के अनुसार सामग्री तैयार कर बेच रही हैं। दीवाली के सीजन में गौठानों से जुड़ी महिलाएं गोबर से दीये, देवी-देवताओं मूर्तियां बनाती हैं। कुछ पंचायतों में महिलाएं होली के सीजन में टेशू के फूल एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्रियों से प्राकृतिक रंग और गुलाल तैयार कर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं। राखी के मौके पर समूह की महिलाएं अब सुन्दर और आकर्षक राखियां भी बनाने लगी हैं।

Previous articleवेटरनरी कॉलेज के डीन डॉ.तिवारी इंस्टीट्यूशनल एनिमल एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत
Next articleGovt Jobs : स्वास्थ्य विभाग के रिक्त 3948 पदों पर होगी सीधी भर्ती