HomeनिकायBreaking : नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी हुए भार मुक्त, देखें सूची

Breaking : नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी हुए भार मुक्त, देखें सूची

भिलाई @ News-36. नगर पालिक निगम के 10 अधिकारी कर्मचारी भार मुक्त हो गए। आज से वे नगर पालिक निगम , रिसाली के स्थायी अधिकारी कर्मचारी कहलाएंगे। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने इस संबंध में आदेश जारी कर भार मुक्त कर दिया है।

ये हैं आदेश
निगम आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश में यह कहा गया है कि भिलाई निगम से अलग होकर नव गठित नगर पालिक निगम रिसाली में किए गए निकाय आवंटन के फल स्वरूप उनकी सेवाओं का 19 जुलाई को दोपहर से नगर पालिक निगम भिलाई से तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त किया जाता है। बता दें कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 28 दिसंबर 2019 को भिलाई निगम को विभाजित नगर पालिक निगम रिसाली का गठन की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद से दोनों निगम के बीच अधिकारी कर्मचारियों का कार्य विभाजन हुआ, लेकिन आदेश जारी होने तक अधिकारी कर्मचारी भिलाई नगर पालिक के अधिकारी कर्मचारी कहलाते थे। शासन के आदेशानुसार आयुक्त ने आज कार्य मुक्त आदेश जारी किया है।

ये भी कार्यमुक्त
इसके अलावा आयुक्त ने नगर पालिक धमतरी में पदस्थ कार्यपालन अभियंता आरके पदमवार और नगर पालिक निगम जगदलपुर में पदस्थ सहायक अभियंता एम पी देवांगन को कार्य मुक्त कर दिया है। दोनों अधिकारी भिलाई में निगम पदस्थ थे, नगरीय प्रशासन ने उनका स्थानांतरण आदेश काफी पहले जारी किया था। दोनों अधिकारी वहां ज्वाइन भी कर चुके हैं।

देखें कार्य मुक्त आदेश

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!