Homeनिकायआयुक्त ने निगम कर्मचारियों के प्रभार क्षेत्र बदले, पढ़े स्थानांतरण आदेश

आयुक्त ने निगम कर्मचारियों के प्रभार क्षेत्र बदले, पढ़े स्थानांतरण आदेश

भिलाई @ News-36. नगर पालिक निगम प्रशासन की कार्यशैली में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए अधिकारी कर्मचारियों के प्रभार क्षेत्र में फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने पांच कर्मचारियों का जोन कार्यालय स्तर पर तबादला आदेश जारी किया है।

अग्रवाल को भेजा जोन-२
राजस्व विभाग तोडफ़ोड़ प्रभारी प्रकाश अग्रवाल अब जोन-२ वैशाली नगर में सेवाएं देंगे। उन्हें तोडफ़ोड़ विभाग से जोन-२ में पदस्थ किया है। इसी प्रकार राजस्व विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-२ भूपेश्वर देशमुख को जोन-४ वीर शिवाजी नगर भेजा गया है। संपदा विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-२ संध्या कोरडे को प्रधानमंत्री आवास योजना विभाग की जिम्मेदारी दी है। सहायक ग्रेड-२ बंछोर लाल कोसरे को संपदा विभाग से जनगणना विभाग भेजा गया है। पंप सहायक दंडी राम यदु को जोन-२ वैशाली नगर राजस्व विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!