नई दिल्ली @ news-36.कोरोना ने सोशल मीडिया पर लव यू जिंदगी गाने पर झूमती नजर आ रही लड़की की जीने की उम्मीद छीन ली। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वह हार गइ और दुनिया छोड़कर चली गई।
सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर बैठी एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा था। जिसमें वह लव यू जिंदगी गाने पर झूमती हुई लोगों को जिंदादिल रहने व कठिन परिस्थिति में भी उम्मीद न हारने की प्रेरणा दे रही थी, लेकिन दुख की बात यह है कि मौत ने इस लड़की की जीने की उम्मीद छीन ली।
डॉ मोनिका ने शेयर किया था वीडियो
इस लड़की का वीडियो 8 मई को ट्वीटर पर डॉ. मोनिका लांगेह ने शेयर किया था। ट्विटर पर डॉ. मोनिका ने लिखा है कि, यह लड़की मात्र 30 साल की है। वह पिछले दस दिनों से यहां भर्ती है। कोरोना संक्रमित इस लड़की को आईसीयू बेड नहीं मिल सका। हालत को संभालने के लिए पीडि़त इस लड़की को एनआईवी (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन) पर रखा गया था। लड़की की जिंदगी बचाने के लिए रेमडेसिवीर और प्लाज्मा थेरेपी भी दी गई थी।
See Vedio https://twitter.com/RVCJ_FB/status/1392418776969216003?s=20