भिलाई @ news-36. साइकिल चलाना न केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसी वजह से साइकलिंग को सेहत के लिए सबसे अच्छा एक्सरसाइज कहा जाता है। साइकलिंग, शारीरिक स्वास्थ्य के लिए तो बेहतर है ही, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए भी अनुकूल है। साइकिल चलाने से शरीर के हर अंग का एक साथ व्यायाम हो जाता है। इस वजह से चिकित्सक और डाइटिशियन साइकलिंग करने की सलाह देते हैं। आइए विश्व साइकिल दिवस 3 जून को जानते हैं साइकलिंग के फायदे…
चौथा विश्व साइकिल दिवस
संयुक्त राष्ट्र (United States) महासभा ने 3 जून को इस दिन के तौर पर मनाये जाने की घोषणा की थी। आधिकारिक तौर पर पहली बार विश्व साइकिल दिवस 3 जून, 2018 को मनाया गया था। साइकिल चलाने के महत्व और सेहत से जुड़े पहलुओं को सार्वजनिक मंच पर साझा किया गया था। इस वर्ष यानी वर्ष 2021 में चौथा विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है।
साइकिल चलाने के फायदे
- स्वास्थ्य के साथ-साथ साइकिल से सफर करने पर पैसे बचाने का काम भी करती है। इससे प्रदूषण नहीं फैलता।
- साइकिल चलाना केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है.
- ये बेहतर एक्सरसाइज़ है. ये हृदय, रक्त वाहिकाओं और फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करती है
- रोजाना आधा घंटा साइकिल चलाने से पेट की चर्बी कम होती है और फिटनेस बरकरार रहती है।
- शरीर की मांसपेशियों को हेल्दी और मजबूत बनाती है. साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम ठीक तरीके से काम करता है।
- थकान की वजह से अच्छी नींद लाने में मदद करती है. तनाव के स्तर और डिप्रेशन को भी कम करती है।
- साइकिलिंग करके एक्स्ट्रा कैलोरी को बहुत ही आसानी से बर्न किया जा सकता है।

उड़ान एक मंजिल की महिलाओं ने चलाई साइकिल
विश्व साइकिल दिवस पर भिलाई की संस्था उड़ान एक मंजिल की महिलाओं ने साइकिल चलाकर लोगों को अच्छे स्वास्थ्य का संदेश दिया। संस्था की अध्यक्ष अंजू साहू का कहना है कि अच्छे स्वास्थ्य लिए एक्सरसाइज जरूरी है और साइकलिंग सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। दानेश्वरी साहू, जया रेड्डी, ललिता साहू, हेमा साहू, जया मेहला, अर्चना, आकांक्षा, सरिता, ईशा, सुुशीला ने साइकिल चलाकर लोगों को भी साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया।
