HomeराजनीतिWorld Women Day : विधायक ने मातृ शक्तियों के साथ स्कूटी चलाकर...

World Women Day : विधायक ने मातृ शक्तियों के साथ स्कूटी चलाकर किया उत्साहवर्धन

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अंताव्यावसायी वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी और विधायक यादव ने सेक्टर-9 चौक पर गुब्बारे छोड़कर स्कूटर रैली का शुभारंभ किया।

भिलाई @ News-36. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने मातृ शक्तियों के साथ स्कूटी चलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने रैली के माध्यम से यह भी संदेश देने का प्रयास किया कि इस्पात नगरी भिलाई की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है।
विधायक यादव का कहना है कि भिलाई की बेटियों का देश और प्रदेश की बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य, खेल, इंजीनियरिंग, फाइनेंस, मैनेजमेंट, देश की सेवा, उद्योग सहित अन्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके योगदान से प्रदेश और देश तरक्की कर रहा है। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर रहे कार्यों की वजह से सात समंदर पार , भिलाई का नाम बड़े गर्व के साथ लिया जाता है। उनका यह कारवां सतत चलता रहे। वे कहीं रूके नहीं। इसी उद्देश्य और उनकी हौसलों के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस तरह के आयोजन शुरू किया। पिछले साल से उनके सम्मान में यह आयोजन किया जा रहा है।
@ News-36. सेक्टर-9 चौक से शुरू हुई रैली
अंताव्यावसायी वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी और विधायक यादव ने सेक्टर-9 चौक पर गुब्बारे छोड़कर स्कूटर रैली का शुभारंभ किया। यह रैली सेंट्रल एवेन्यु से होकर सेक्टर 5 मार्केट स्थित डोम शेड पहुंची। जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। महिलाओं को स्पेशल फील कराने उनके लिए गल्र्स बैंड के साथ डीजे का भी आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!