जादू टोने के संदेह में बेटी ने मां पर किया प्राणघातक हमला निंदनीय-डॉ मिश्र

कोई नारी डायन/टोनही नहीं. डॉ दिनेश मिश्र

954
chhattisgarh
अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र
Advertisement only

रायपुर.अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा कि अंधविश्वास के कारण हत्या जैसे अपराध हो रही है।पिछले सप्ताह जादू टोने के संदेह में प्रदेश में 3 घटनाएं हुई है। जिनमें दो मामले जशपुर जिले के हैं। एक मामले में बांकीटोली में एक महिला भीसों बाई भगत की हत्या जादू टोना कर बीमार करने,टोनही के शक में,गोली मार कर कर दी गई है। दूसरा मामला भी जशपुर का है। जहां सन्ना के खूंटा टांगर में एक महिला मनप्यारी बाई नगेसिया की जादू टोने के संदेह में कुल्हाड़ी से काट हत्या कर दी गई7

तीसरा मामला कवर्धा के पोड़ी का है। जिसमे एक महिला सोनारिन बाई पर प्राणघातक हमला उसकी बेटी ने ही किया है। वह अपने गर्भपात का कारण सोनारिन बाई को मानती है। तीनों ही घटनाएं हृदयविदारक एवं निंदनीय हैं,और पूरे समाज के लिए शर्मनाक हैं।

डॉ दिनेश मिश्र का कहना है कि टोनही प्रताड़ना के इन तीनों मामलों की जानकारी एकत्र की है। तीनों ही मामले स्वास्थ्य से जुड़े हैं। बीमारियों के होने,लक्षण बचाव,उपचार के सम्बंध में अभी भी बहुतेरे ग्रामीणों के मन में भ्रम ,और अंधविश्वास है। हम तीनों ही स्थानों पर जाकर प्रताडितों के परिजनों व अन्य ग्रामीणों से मिलेंगे। इन्हें समझाइश और यथा सम्भव मदद करेंगे।

डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि मनुष्यों की बीमारियों के अलग अलग कारण होते हैं। संक्रमण, बैक्टेरिया, वायरस, फंगस से होता है। कुपोषण से व्यक्ति कमजोर और बीमार होता है। दुर्घटनाओं से भी व्यक्ति बीमार हो जाता है,जादू टोने का कोई अस्तित्व नहीं है। इसलिए जादू टोने से बीमार करने की धारणा अंधविश्वास है। कोई नारी टोनही नहीं होती। सिर्फ अंधविश्वास के कारण किसी भी व्यक्ति को चोट पहुंचाना। उसकी जान लेना गलत,गैरकानूनी,आपराध है। सभी दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई हो। समिति अपने जनजागरण अभियान के अंतर्गत उक्त सभी परिजनों से मिलेगी। अन्य ग्रामीणों से मिलकर जनजागरण जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें:काॅमनवेल्थ गेम्स में आज तीन पदक पक्का,टेबल टेनिस के खिलाड़ियाें का परफॉर्मेंस तय करेगा स्वर्ण या रजत

अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मनाएं आजादी का अमृत महोत्सव -आयुक्त

मैत्री नगरवासियों के लिए खतरा साबित हो रही है यह रोड, यहां आपस में टकरा जाती है गाड़ियां

Previous articleमैत्री नगरवासियों के लिए खतरा साबित हो रही है यह रोड, यहां आपस में टकरा जाती है गाड़ियां
Next article सजगता से रेलवे दुर्घटना को टालने वाले बिल्हा स्टेशन के सचिन छत्रसाल संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित