- अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनाई रणनीति
भिलाई @ News-36. तोडफ़ोड़ और नजूल विभाग के नोडल अधिकारी का चार्ज मिलते ही नगर पालिक निगम के उपायुक्त शनिवार को एक्शन में दिखे। उन्होंने न केवल सहायक राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली, बल्कि अतिक्रमण और और अवैध निर्माण के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए रणनीति भी तैयार की। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय किया।
विशेष दस्ते का गठन
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर पालिक निगम प्रशासन ने विशेष दस्ते का गठन भी किया है। विशेष दस्ता निगम मुख्यालय से संचालित होगा। अतिक्रमण हटाने, रोका छेका अभियान, अवैध निर्माण, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने एवं मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
उपायुक्त व नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि ने उप अभियंता सिद्धार्थ साहू को प्रभारी अधिकारी एवं सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू को प्रभारी सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। इन्हें अतिक्रमण हटाने, रोका छेका अभियान, अवैध निर्माण, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने एवं मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जोन के सहायक राजस्व अधिकारी एवं प्रभार क्षेत्र के उप अभियंता से समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ तोडफ़ोड़ की कार्रवाई के लिए संसाधन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने विशेष अभियान के लिए दिनेश बेलचंदन को लिपकीय कार्य एवं विष्णु चंद्राकर को वाहन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी है।
बता दें कि सोमवार को निगम प्रशासन ने जनदर्शन आयोजित किया गया था। जिसमें अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई थी। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय में अतिक्रमण को लेकर शिकायतें की गई हैं। इन शिकायतों का विशेष दल निराकरण कर रिपोर्ट देंगे।