भिलाई @ news-36. जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई ने आज रसोई गैस सिलेंडर सहित खाद्य सामग्री की कीमतों में वृद्धि को लेकर नेशनल हाइवे-53 सुपेला घड़ी चौक पर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सांकेतिक चक्काजाम किया। जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित आवश्यक वस्तुओं के कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसका असर लोगों की जेब पर पड़ रही है। रसोई गैस की कीमत दो दो साल में ही 200 रुपए से अधिक वृद्धि हो चुकी है। खाद्य तेल की कीमत पिछले तीन माह में ही दोगुना हो गया है। उन्होंने केन्द्र सरकार से पेट्रोल डीजल की कीमत कम करने की मांग की है। वहीं अंत्याव्यासायी वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी ने पेट्रोलियम उत्पाद की कीमत में वृद्धि के लिए केन्द्र सरकार को ही जिम्मेदार ठहराया।
प्रदर्शनकारियों में पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरेशी, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, साडा के पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, अरुण सिंह सिसोदिया, प्रवक्ता राजेश शर्मा, आदित्य सिंह,अमित जैन, मोहम्मद शाहिद सहित अन्य शामिल हुए।
नेशनल हाइवे पर रसोई गैस का सिलेंडर रखकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन
Advertisement only