HomeEntertainmentCrimeखुले में कपड़ा सुखाना महिला को पड़ गया भारी, युवक की मौत

खुले में कपड़ा सुखाना महिला को पड़ गया भारी, युवक की मौत

खंडसरा @ news-36. खुले में कपड़ा सुखाना एक महिला को भारी पड़ गया। दरअसल में महिला अपने घर में कपड़ा सुखा रही थी। इसी बीच वह करेंट की चपेट में आ गई। उन्हें छुड़ाते समय उनके दोनों बेटी समेत एक युवक चपेट में आ गए। महिला और दोनों बच्चियां बुरी तरह से घायल हो गए। युवक की मृत्यु हो गई।

मामला खंडसरा चौकी का
मामला बेमेतरा जिले के खंडसरा चौकी अंतर्गत ग्राम करचुवा का है। जहां विष्णु वर्मा की पत्नी रेवती वर्मा (४८) वर्ष कपड़ा सुखा रही थी। गीला कपड़ा तार के संपर्क में आने की वजह से करंट लगा। जिससे बचाने के लिए उनका पति विष्णु वर्मा, उनकी ९ साल की बेटी सोनिया और ७ साल की पायल भी करेंट के चपेट में आ गई। उनकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी १८ वर्षीय लाल सिंह वर्मा मौके पर पहुंचा, लेकिन वह भी करेंट के चपेट में आ गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने लाइन बंद कर उन्हें छुड़़ाया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खंडसरा ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने लाल सिंह वर्मा को मृत घोषित कर दिया।

महिला रायपुर रेफर
बेहतर इलाज के लिए रेवती बाई वर्मा को रायपुर रेफर किया गया है। सोनिया और पायल को सिविल अस्पताल, बेमेतरा में भर्ती किया गया है। जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

मर्ग कायम
नारायण वर्मा की रिपेार्ट पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है ।मृतक के शव को जिला अस्पताल के मरचुरी मे रखवाया गया है। कल सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी, खंडसरा

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!