आपातकाल भारत का अलोकतांत्रिक काल- शर्मा

1594
Advertisement only

भिलाई @ news-36. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भिलाई जिला भाजपा ने जामुल में विरोध दिवस मनाया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एवं एवं जामुल नगर पालिका परिषद के चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, आज ही के दिन २५ जून १९७५ को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल लगाया गया था स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे अलोकतांत्रिक काल था।
मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए अखबारों की बिजली काट दी गई थी, ताकि ज्यादातर अगले दिन आपातकाल का खबर ना छाप सके।इस दौरान 3801 अखबारों को जप्त किया गया था। कई लोगों को यातनाएं झेलनी पड़ी थी। 327 पत्रकारों को मीसा कानून के तहत जेल में बंद किया गया था। उस दिन को आज ६६ साल हो गए, उसे आज याद रखने की जरूरत है।
वहीं संगोष्ठी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय, जिला भाजपा अध्यक्ष भिलाई वीरेंद्र साहू, चुनाव सह प्रभारी सुरेद्र पाटनी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, भूषण अग्रवाल, रामगोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव, राकेश पांडेय, जिलामंत्री ईश्वर ठाकुर, मंजूषा साहू, रामप्यारी वर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी, आई टी सेल से संतोष सिंह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा, यशवंत ठाकुर, प्रताप सिंह, हरीश वर्मा, टी पी सिंह मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, मंडल महामंत्री अश्वनी यादव मनीष साहू मंडल उपाध्यक्ष जोगेश्वर सोनी दुर्योधन साहू लवली सिंह जितेंद्र ठाकुर देवदत्त शर्मा जामिना महिलवार तिलेश्वर देवांगन राकेश वर्मा टीकम निषाद लक्ष्मण क्षत्री तुलाराम सुभाष पांचाल चुम्मन वर्मा राजेश यादव हेमंत देवांगन ने अपने विचार रखे।

Previous articleरेलवे के जीएम बनर्जी ने मंडल को 5 विभागीय दक्षता एवं 11 माइनर शील्ड्स से नवाजा
Next articleनशा त्याग करने का लें संकल्प