न्यूज डेस्क @ New-36. टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली मीरा बाई चानू पर हर भारतीय को नाज है। राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद से लेकर हर भारतीय ने वेट लिफ्टर मीरा बाई चानू को सोशल मीडिया से लेकर दिल से बधाई दे रहे हैं।
जापान की राजधानी टोक्यो में आज शनिवार के दिन भारत को वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पहला पदक मिला है। वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। 21 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में यह पदक मिला है। चानू ने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा (कुल 202 किग्रा) वजन उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया है।
भारत ने इससे पहले ओलंपिक में सिर्फ एक ही मेडल जीता था, जब सन 2000 में सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्र्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, और सांसदों उन्हें ट्वीट के जरिये बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।Ó
खेल मंत्री ने भी दी बधाई
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मीराबाई चानू के लिए ट्विटर पर बधाई बरा संदेश पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘ सबसे पहले मैं मीराबाई चानू को बधाई देता हूं। 135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और पूरे देश की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद। पहला दिन, पहला पदक, एक रजत पदक। आपने देश को गौरवान्वित किया है।Ó
मुख्यमंत्री ने जताई खुशी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मीराबाई चानू को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल की शुरुआत कर दी है। उन्होंने वेटलिफ्टिंग की 49 किग्रा महिला वर्ग में मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित महसूस कराया है।Ó इसके अलावा युवा एवं खेल कल्याण मंत्री उमेश पटेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित अन्य ने बधाई दी है।