Homeराजनीतिपांच राज्यों का पहला रुझान, बंगाल में 89 पर टीएमसी,86 सीटों पर...

पांच राज्यों का पहला रुझान, बंगाल में 89 पर टीएमसी,86 सीटों पर भाजपा की बढ़त

कोलकाता @ news-36. पांच राज्यों के सभी विधानसभा सीटों पर मतगणना हो शुरू हो चुकी है। फिलहाल जो पश्चिम बंगाल से जो शुरुआती रुझान आया है उसके मुताबिक बंगाल में जबरदस्त टक्कर की स्थिति दिख रही है। टीएमसी से 89 सीट पर टीएमसी आगे चल रही है। 86 पर भाजपा है। कांग्रेस प्लस लेफ्ट 01सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। राज्य की सबसे हॉट सीट पर नंदीग्राम में भाजपा उम्मीद्वार सुवेन्दु शर्मा आगे चल रही है। टालीगंज से बीजेपी के बाबुल सुप्रियो आगे चल रही है।शिबपुर से टीएमसी के उम्मीद्वार व किक्रेटर मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं। कोलकाता पोर्ट से टीएमसी उम्मीद्वार आगे चल रहे हैं। आसनसोल दक्षिण से सायोनी घोष आगे चल रही हैं।
तमिलनाडु में 234 सीटों में से 11सीट पर एडीएमके बढ़त बनाए हुए हैं। डीएमके प्लस 38सीटों पर आगे चल रही है।

केरल के 140 सीटों से सभी सीटों से रुझाना आना शुरू हो गया है। यहां एलडीएफ 55 और यूडीएफ 38 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। पलक्कड़ सीट से श्री धरन आगे चल रहे हैं।

असम से भाजपा के लिए अच्छी खबर आ रही है। भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है। 13 सीटों पर कांग्रेस टक्कर दे रही है।
पुडडुचेरी के 30 विधानसभा सीटों की मतगणना चल रही है। इसमें 4सीटों पर कांंग्रेस ने बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा 5 सीटों पर आगे चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!