महासमुंद @ news-36. महासमुंद जिला जेल से 5 कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। इस घटना से जेल प्रशासन अमले में हड़कंप मच गया है। एसपी ने फरार कैदियों की खोजबीन में पूरी टीम लगा दी है। इधर खबर मिलने के बाद गृहमंत्री ने आईजी को टीम बनाकर खोजबीन करने के निर्देश दिए हैं। घटना दोपहर की है।
जानकारी के अनुसार फरार बंदियों में धनसिंह, डमरूधर, राहुल, दौलत और करण शामिल है। इनमें से चार गंभीर अपराध में 2019 साल से महासमुंद जिला जेल में बंद थे। एक को 2020 मे जेल लाया गया था। इनमें से तीन पर लूट और डकैती का मुकदमा चल रहा है। एक बलात्कार का आरोपी है। पांचवे को पुलिस ने ड्रग्स रखने के मामले में पकड़ा था। एक आरोपी पिथौरा से सटे ग्राम अरंड निवासी बताया जा रहा है। एक गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।सभी जेल की दीवार फांदकर भागे हैं। इनके फरार होते ही जेल में सायरन बज उठा। हर चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस अलर्ट है। अब हर आने जाने वाले की जांच की जा रही है। कैदियों में से चार महासमुंद जिले के है और एक गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
जेल से पांच कैदी फरार, गृहमंत्री ने टीम गठित का कार्रवाई के दिए निर्देश
Advertisement only