हरिद्वार @news-36. ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री होंगे। पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार से विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने हैं। धामी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी में अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं और युवाओं में उनकी पकड़ को बेहतर माना जाता है।
11में मुख्यमंत्री
वह रविवार को राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद संभालेंगे। शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। इसके बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। पुष्कर सिंह धामी का जन्म जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ है। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई है। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह धामी का प्रस्ताव रखा था। जिस पर विधायक दल की बैठक में सभी लोगों ने सहमति जताई। सीएम पद के लिए नाम फाइल करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंच गए थे।