Homeराज्यबड़ी खबर : सरकार मुफ्त में देगी बांस के पौधे, किसानों को...

बड़ी खबर : सरकार मुफ्त में देगी बांस के पौधे, किसानों को पौधे चाहिए तो यहां से मिलेगी जानकारी

दुर्ग @ News-36. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने हरियाली प्रसार एवं बांस विकास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के किसानों को खेत, मेड़ या बाडिय़ों में पौधे लगाने के लिए मुफ्त में बांस के पौधे देने का निर्णय लिया है। इस योजना का फायदा दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के किसान फायदा उठा सकते हैं। अपने खेतो, मेड़ों अथवा बाडिय़ों में रोप कर आर्थिक लाभ कमा सकते हैं। इसके लिए किसानों को दुर्ग वनमण्डल के वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पंजीकृत किसानों को वन मंडल की ओर से गुणवत्ता युक्त बांस की प्रजातियां मुफ्त में प्रदान किया जाएगा।
बांस को कहा जाता है हरा सोना
बांस उपयोगी है और बहुमूल्य भी है इसलिए इसे हरे सोने का दर्जा दिया गया है। यह अत्यधिक नवीकरणीय, सतत और विकसित करने में आसान है। बांस बहुत तेजी से बढऩे वाले और विभिन्न कार्यों में उपयोग होने वाले प्राकृतिक संसाधनों में से एक है जिससे यह विश्व की अर्थव्यवस्था में अधिक मूल्यवान होता जा रहा है।
30 अप्रेल तक होगा पंजीयन
इच्छुक किसान 30 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकृत किसानों को आवश्यकता अनुसार बारिश के सीजन में बांस की प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
सबसे बड़ी बात
बांस को वृक्ष की परिभाषा से विमुक्त किया गया है। इसलिए अब भविष्य में खेती में लगे बांस को काटने एवं परिवहन के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। दुर्ग वनमण्डलाधिकारी ने अधिक से अधिक किसानों को पंजीयन कर खेतों में बांस लगाने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए इनसे से संपर्क करे
दुर्ग -7587013110, बेेमेतरा-7898755213
पंजीयन यहां पर -https://forms.gle/21592CF1exeaBhuV7

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!