Homeस्वास्थ्यस्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर कही...

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

रायपुर . छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मीडिया से चर्चा की। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि, मैं छत्तीसगढ़ का नागरिक हूं, इसलिए उसी रूप में भाग लूंगा। अभी तक मुख्यमंत्री के लिए मेरा नंबर नहीं लगा है। जो मुख्यमंत्री रहते हैं आगे भी उन्ही की संभावना रहती है।

 

मंत्री सिंहदेव ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री के लिए टीएस बाबा का नंबर नहीं आया है। मुख्यमंत्री ही पार्टी का नेतृत्व करते हैं। आगे हाईकमान की मर्जी। मेरी कोशिश लोगों के बीच काम करना है और मेरा यह प्रयास आगे भी चलता रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि एम्स हॉस्पिटल खोलने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखा गया है।

बिलासपुर में एम्स की स्थापना 

बिलासपुर में एम्स की स्थापना एक बड़ा और अहम् निर्णय होता है। कुछ राज्यों में आज भी लोगों के इलाज के लिए एम्स नहीं है। मीडिया में केंद्र सरकार का बयान आया था कि, एक राज्य में, दो एम्स हो सकते हैं। इसलिए इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी सलाह लिया गया है। अगर छत्तीसगढ़ में एम्स खोला जाएगा तो इसके लिए पहला विकल्प बिलासपुर है।

यह भी पढ़ें: स्वशासी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय,100 नर्स की भर्ती के प्रस्ताव को दी मंजूरी

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!