स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव बोले मामला भविष्य के गर्भ में

2188
Advertisement only

रायपुर @ News-36. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक बृहस्पत सिंह के विवाद मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव से चर्चा की। चर्चा के बाद जब स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मामला भविष्य के गर्भ में है।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री सदन छोड़कर चले गए थे। बाद में मंत्रिमंडल के सदस्यों से चर्चा के बाद बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय के साथ वापस लौटे। मुख्यमंत्री बघेल ने उनसे चर्चा की। चर्चा के बाद वह बाहर निकले तो मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला भविष्य के गर्भ में है।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री ने बृहस्पत सिंह के हमले को लेकर सदन में यह बाहर निकल गये थे कि जब तक सरकार की तरफ से मेरे पक्ष में कोई स्पष्ट बयान नहीं आ जाता। तक तक इस पवित्र सदन में मैं खुद को रहने योग्य नहीं मानता। उन्होंने अध्यक्ष की अनुमति से सदन छोड़कर चले गए थे। उनके जाने के बाद विधि विधायी मंत्री रविन्द्र चौबे और मोहम्मद अकबर ने उनसे बात की। उनसे यह कहा गया कि मुख्यमंत्री उनसे कुछ बात करना चाहते हैं। इसलिए मैं विधानसभा जा रहा हूं।

विपक्ष की मांग जेपीसी बनाइए
डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह सदन के मान सम्मान का प्रश्न है। इसका रास्ता यह है कि संयुक्त विधायक दल का गठन करिए। वह रिपोर्ट आ जाएगी तो सदन संतुष्ट हो जाएगा। वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हाउस ऑफ़ कॉमंस से लेकर देश की संसद या देश की किसी विधानसभा में ऐसी घटना हुई है क्या। अगर सदन का सम्मान नहीं, सदस्य का सम्मान नही है। तो सदन चलाने का कोई औचित्य नहीं है। जेपीसी बनाइए।

Previous articleसड़क से लेकर सदन तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दी 15 दिन की मोहलत
Next articleसदन से पहले सोशल मीडिया पर गरमाया ये मुद्दा