भिलाई @ News-36. भिलाई के वार्ड-36 गौतम नगर के रहने वाले शिखर सिंह का चयन जापान में होने वाले अंतरराष्टी्रय एशियन वॉलीवाल चैम्पिशियन के लिए हुआ है। शिखर ने बहुत कम उम्र में ही भारतीय सीनियर वॉलीबाल टीम में अपनी जगह बनाई है। महज 21 साल की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले वे पहले खिलाड़ी होंगे।
शिखर के इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच व गुरु सुरेन्द्र पाल सिंह और शाहीराम जाखड़ के साथ माता सुनीता सिंह, पिता अजय कुमार सिंह और मित्रों का सहयोग शामिल है। शिखर, बजरंग पॉवर लिमिटेड प्रबंधन के खेल के प्रति मोटीवेशन को भी अहम मानते हैं। शिखर ने बताया कि उनके पिता अजय कुमार सिंह बंजरंग पॉवर लिमिटेड, सिलतरा रायपुर में इम्प्लायी है। प्रबंधन ने काफी मोटिवेट किया है।
कुरुक्षेत्र से कर रहा है बीकॉम फस्र्ट इयर की पढ़ाई
शिखर बीकाम फस्र्ट इयर का छात्र है। कुरक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा से पढ़ाई कर रहे हैं। शिखर ने बताया कि वह 2015 में वालीबाल खेल रहे हैं। अब तक छत्तीसगढ़ की टीम से कई राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उनका कहना है कि भारतीय टीम में चयन होना उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उनका सपना है कि वह अंतरराष्टी्रय एशियन वॉलीवाल चैम्पिशियनशिप में देश के लिए गोल्ड जीते और देश और प्रदेश के साथ भिलाई का नाम रोशन करें।