प्रधानमंत्री मोदी के दूसरी कार्यकाल का पहला विस्तार, नई मंत्रिमंडल में यूपी विधानसभा पर फोकस, रिकॉर्ड 14 सांसद बनें मंत्री, छत्तीसगढ़ के 10 में से किसी को नहीं मिली जगह

2747
Advertisement only

नई दिल्ली @ news-36. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरी कार्यकाल का आज नई मंत्रिमंडल का पहली बार विस्तार किया। जिसमें उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव, केन्द्रित नजर आ रही है। नई मंत्रिमंडल में 46 कुल चेहरे होंगे। जिसमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के 13 सांसदों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया। इसी तरह मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार, असम, राजस्थान, हरियाणा, आंध्रप्रदेश के सांसदों को नई मंत्रिमंडल में जगह दी गई, लेकिन छत्तीसगढ़ के 10 सांसदों में किसी भी केबिनेट या राज्यमंत्री में शामिल नहीं किया गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई मंत्रिमंडल के 43 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे पहले महाराष्ट्र के सांसद नारायण राणे ने शपथ ली। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। बाकी 28 सांसदों को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। इनमें यूपी से अनुप्रिया पटेल समेत कई नेता शामिल हैं।

इन्हें बनाया गया कैबिनेट मंत्री
मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा नेता नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बताया जाता है कि पीएम मोदी की नई कैबिनेट में पांच इंजीनियर, सात नौकरशाह, 13 वकील और छह डॉक्टर शामिल हुए हैं।

ये बनें राज्य मंत्री
पीएम मोदी की नई कैबिनेट में पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायण स्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा और अजय कुमार, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर टुडु, शांतनु ठाकुर को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई। कपिल मोरेश्वर पाटील, प्रतिमा भूमिक, डॉ. सुभाष सरकार, डॉ. भागवत किशनराव कराड, देबू सिंह चौहान, भगवंत खुबा को राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है।

कुल 12 मंत्रियों की छुट्टी
केंद्रीय मंत्रिपरिषद से 12 मंत्रियों की छुट्टी हो गई है। आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों ने अपना इस्तीफा दिया है। इसके अलावा डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो ने भी इस्तीफा दिया है।

Previous articleकेन्द्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार के लिए तय हो चुकी है 43 नाम, मोदी केबिनेट से 6 मंत्रियों की छुट्टी, नई केबिनेट में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील होंगे नए चेहरे, यहां देखें सूची
Next articleबजट बैठक में हंगामा, सदन में पार्षदों ने चलाए लात घूूंसे