नई दिल्ली @ news-36.टोक्यो ओलंपिक में आज भारत के स्टॉर खिलाड़ी ने नीरज चोपड़ा भारत को पहला गोल्ड दिलाकर इतिहास रच दिया। नीरज Tokyoa olympic-2020 के ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनें। देश के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज से देशवासियों को स्वर्ण पदक की उम्मीदें थी। उन्होंने देशवासियों को उम्मीद को पुरा कर दिया।
फाइनल राउंड में नीरज चोपड़ा ने न केवल कमाल किया, बल्कि ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में ये मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बने। यही नहीं उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारत को पहला गोल्ड मेडल भी दिलाया। इसके अलावा वो भारत की तरफ से ओलिंपिक इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले शूटर अभिनव बिंद्रा ने ये कमाल 2008 बीजिंग ओलिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में किया था।
पानीपत के गांव खंडरा के नीरज चोपड़ा ने धमाकेदार तरीके से फाइनल में प्रवेश किया और बाकी खिलाड़ी उनके आसपास भी नहीं दिखे। उन्होंने शनिवार को भाला फेंक के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के साथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। नीरज के इस जीत पर हर भारतीय गौरवान्वित है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी है। इसके अलावा केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी शुभकामनाएं दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने उन्हें ए ग्रेड की नौकरी, 4 करोड़ और एक प्लॉट देने की घोषणा की है।