रायपुर @ news-36.com.छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 32 ASP-CSP लेवल के अफसरों के तबादले किए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतद्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के निम्नांकित अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सम्मुख कालम-4 में दर्शित स्थान पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।
बता दे कुछ दिन पहले ही DSP से इन अफसरों को ASP पर प्रमोट किया गया है। कुल 32 ASP का ट्रांसफर आर्डर जारी किया गया है। तारकेश्वर पटेल रायपुर सिटी के नये एडिश्नल एसपी होंगे। अभिषेक महेश्वरी पूर्व की भांति अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।
बेमेतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस को रायपुर में पदस्थ किया गया । बलरामपुर asp प्रशांत कलम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन का चार्ज दिया गया है धमतरी एएसपी मनीषा ठाकुर को कवर्धा ट्रांसफर किया गया है।एसीबी और ईओडब्ल्यू के एएसपी महेश्वरनाग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ बनाया गया है ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल का धमतरी ट्रांसफर किया गया है। गौरेला पेंड्रा की एएसपी प्रतिभा पांडे को जशपुर ट्रांसफर किया गया है।
राजकुमार मिंज को रायगढ़ से चंदखुरी रायपुर भेजा गया है। खुनेजा खातून अंसारी को जशपुर से उप सेनानी 4थी वाहिनी माना रायपुर भेजा गया है।लखन पटेल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर से ग्रामीण एएसपी का चार्ज दिया गया है। उप सेनानी 20 वी वाहिनी छत्तीसगढ़ सश.बल, पूजा अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर , विजय कुजुर सहायक सेनानी 7 वी वाहिनी को उप सेनानी 22 वी वाहिनी ट्रांसफर किया गया है।
सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी सबा अंजुम को उप सेनानी प्रथम वाहिनी भिलाई ट्रांसफर किया गया है।नीता पवार को आईयूसीएडब्ल्यू रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू दुर्ग बनाया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर को प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर बनाया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर पदस्थ किया गया है। पाटन एसडीओपी प्रकाश राव गिरिपुंजे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ट्रांसफर किया गया है। एसडीओपी धर्मजय रायगढ़ धर्मजयगढ़ रायगढ़ सुशील नायक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर बनाया है।
उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोरबा श्रीराम गोपाल कोरिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही बनाया गया है।
पिथौरा एसडीओपी उप्लेश पात्रे को मोहला मानपुर ट्रांसफर किया गया है। नीतीश ठाकुर को जोनल पुलिस अधीक्षक बस्तर बनाया गया है। कांकेर एसडीओपी आकाश मरकाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजनांदगांव बनाया बनाया गया है