Homeनिकायबिना मास्क के घर से बाहर निकलने की आदत है तो होने...

बिना मास्क के घर से बाहर निकलने की आदत है तो होने वाले नुकसान के बारे में जानने के लिए जरूर पढ़ें ये खबर

न्यूज डेस्क @ News-36. कोविड-19 का संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। मास्क और एक – दूसरे से 6 फीट की सामाजिक दूरी ही कोरोना से बचाव का कारगार उपाय है। यह जानकारी मोबाइल, टीवी, समाचार पत्र, रेडियो, एफएम सहित अन्य संचार माध्यम से हर दिन लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। ताकि लोग सुरक्षित रहे। बावजूद इसके कई लोग बिना मास्क के घूमने निकल जाते हैं। बाजार में खरीदी या फिर काम पर निकल जाते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ जिला और निगम प्रशासन ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। जो कोई भी बिना मास्क के बाहर घूमते हुए मिलेगा, सड़क पर दिखेगा या सार्वजनिक एवं निजी संस्थाओं में कार्य करते हुए मिलेगा। उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएंगी।

रिसाली नगर निगम ने 1200 जुर्माना वसूल किया
नगर पालिक निगम रिसाली की टीम ने आज स्टेशन मरोदा क्षेत्र में मास्क नहीं पहनने और फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की। राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन मरोदा क्षेत्र में बिना मास्क वालों से 1200 रुपए अर्थदण्ड वसूल किया। साथ ही घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की समझाईश दी।

Nigam Risali

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका
व्यापारी संघ से अपील की हैं कि, वे रात 8 बजे तक हर हाल में दुकानें अनिवार्य रूप से बंद कर दे। अन्यथा कोविड नियमों का उल्लंघन मानते हुए प्रकरण दर्ज करते हुए अर्थदण्ड वसूला जाएगा।
प्रकाश सार्वे, आयुक्त, नगर पालिक निगम रिसाली

भिलाई निगम की टीम ने 61 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई
इधर नगर पालिक निगम भिलाई की टीम ने बिना मास्क के घूम रहे 61 लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की। इसमें सबसे ज्यादा शिवाजी नगर जोन की टीम ने 25 लोगों से जुर्माना वसूला गया। अर्थदंड मास्क नहीं लगाने के कारण जोन -01 नेहरू नगर क्षेत्र में 11 लोगों से 1080, जोन-. 02 वैशालीनगर में 17 लोगों से 1700, जोन – 03 मदरटेरेसा नगर क्षेत्र में 08 लोगों से 800, जोन- 04 शिवाजी नगर क्षेत्र में 25 लोगों से 2390 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। इस प्रकार आज अलग-अलग क्षेत्रों में 61 लोगों से 5970 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
कार्रवाई जारी रहेगी

कार्रवाई जारी रहेगी
बिना मास्क लगाकर निकलने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि काम बाहर निकलने पर मास्क पहनें और एक-दूसरे से 6 फीट की दूरी बनाते हुए खरीददारी करने कहा।
अशोक द्विवेदी, अपर आयुक्त, भिलाई निगम

मास्क न पहनने से होने वाले नुकसान

  • बिना मास्क के पकड़े जाने पर 200 से लेकर 500 रुपए तक जुर्माना देना पड़ सकता है। जुर्माने के रूप में यह नुकसान आर्थिक रूप से भारी पड़ सकता है।
  • वातावरण में अदृश्य कोरोना वायरस है। बिना मास्क के आप कभी इस वायरस के संक्रमण के शिकार हो सकते हैं।
  • बारिश के बाद सड़कों पर धूल की परत जम गई है। जो वाहनों की आवाजाही से हवा में उड़ रहा है। धूल की चपेट में आने से सर्दी या एलर्जी की शिकायत बढ़ सकती है।

News-36.com की विनम्र अपील
बुद्धिमानी यही कहती है कि, घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें और भीड़ वाले स्थानों पर एक-दूसरे से कम से 6 फीट की दूरी को मेंनटेन करते हुए खरीददारी कीजिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!