आजादी की गौरव यात्रा: कांग्रेसियों ने बरसते पानी में तिरंगा लहराते हुए किया 75 किमी की पदयात्रा

1008
chhattisgarh
तिरंगा झंडा के साथ आजादी की गौरव यात्रा करते हुए भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी
Advertisement only

भिलाई. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर मंगलवार को भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 1 खम्हरिया स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर ‘आजादी की गौरव यात्रा’ की शुरुआत की। बरसते पानी में पहले दिन करीब 75 किलोमीटर की पदयात्रा की और लोगों से अपने घरों में 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराने की अपील की।

आजादी की गौरव यात्रा’ खमरिया वार्ड 1 से होते हुए वार्ड 2 सब्जी मंडी, पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची। जहां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की गई। उड़िया बस्ती से शिवाजी चौक होते हुए वार्ड 4 के पी एस चौक,अग्रसेन चौक होते हुए वार्ड 5 पहुंची रैश्ने आवास, एलआई जी, अटल आवास, दीक्षित कॉलोनी,गांधीनगर होते हुए वार्ड 7 स्लाटर हाउस राधिका नगर, वार्ड 8 डॉ भीमराव आंबेडकर चौक, मिनीमाता चौक, वार्ड 9 राज नगर,भीम नगर, वार्ड 6 संजय नगर से वेंकटेश्वर टॉकीज से होत हुए वार्ड 10 गौतम नगर संत रविदास नगर पहुंचे। जहां यात्रा सभा में तब्दील हो गई।

Chhattisgarh
वार्ड 1 खम्हरियो से की आजादी की गौरव यात्रा का शुभारंभ

जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान सीधे तौर पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उत्पन्न आस्था और विचारधारा से निकला है। देश की सभी सरकारों को भारत के संविधान की भावना के अनुसार ही देश चलाना है, परन्तु वर्तमान में मोदी सरकार वास्तव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों में निहित एवं उसके प्रति समर्पित है। उसके काम देश की एकता अखंडता के लिए घातक हैं।

chhattisgarh

पूर्व विधायक बी डी कुरैशी ने कहा कि हमारे तिरंगे में, हमारे पुरखों के सपने हैं, उनका संघर्ष है, बलिदान है और हमारे वीर जवानों की गौरवगाथा है, त्याग है और शहादत है। उनका हमें हर परिस्थिति में सम्मान करना चाहिए। आभार महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी ने जताया।

बुधवा को रानी अवंती बाई चौक से शुरू होगी यात्रा

आजादी की गौरव यात्रा’ बुधवार को रानी अवंती बाई कोहका चौक से  सुबह 9 बजे शुरू होगी। यात्रा में वैशाली नगर प्रभारी बदरुद्दीन कुरैशी, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, नगर निगम सभापति गिरवर बंटी साहू समेत अन्य शामिल होंगे।

Exclusive:महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने दिखाई संवेदनशीलता, बिन माँ-बाप के बच्चाें के लिए महिला अधिकारी बनें सहारा

पहले दिन इन्होने की पदयात्रा

अंत्यावसायी वित्त निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी,पूर्व प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव,नगर निगम सभापति गिरिवर बंटी साहू,क्रेडा के सदस्य विजय साहू,के के झा,ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार कशयप,रामा विश्वकर्मा,गिरी राव,तुलसी साहू,जे आर साहू,जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्य, एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी,आदित्य सिंह,केशव चौबे,लाल चंद वर्मा,चंद्रशेखर गवई,अतुल चंद साहू,निरंजन बिसाई,नरसिंग नाथ,शमशेर बहादुर कांचा,मोहन लाल गुप्ता,वाय के सिंह, दिनेश पाठक,रवि कुर्रे, राजेश साहू, राजेश प्रसाद गुप्ता, महेंद्र साहू, प्रभाकर जनबंधु,लादू राम सिन्हा,नीतीश कश्यप, पूर्व पार्षद रफीक खान,दीपक भाटिया,सुमन सागर सिन्हा,कमलेश देवांगन,भुनेश्वरी रानी,अनिशा बघेल,कीर्ति वर्मा,राजेन्द्र महिलांग,डॉ अजय शिरबाविकर,शौकत अली,किसन यादव,आनंद डोंगरे,सरजियश घोष,विनोद यादव,दुर्गेश ताम्रकार,गोविंद कोशले,विष्णु बारले,नरेंद्र पिपरोल,मेरिक सिंह,राज कुमार बंजारे,कन्हैया चुरहे,इस्माईल खान,प्रदुमन सूर्यवंशी,बलदाऊ पिपरिया,मधु चौबे, वाशु पांडे,दीपक साहू,राजकुमार चौधरी,ललित पाल,शोएब मो खान,अशोक रामटेके,राजेश मेश्राम,बद्री बघेल,डोली कुजूर,अंशुईया मरकाम,कीर्ति सिंह,वनिता पंडित,अब्दुल चमन,ललित साहू,रिंकी सिंह,महेंद्र खोबरागड़े,परविंदर सिंह,हरि राव,बुधश्रण बोरकर,शंगा मेश्राम,इसराइल कुरेशी,वीर बहादुर थापा,अमित सिंह,मोहन दलाई,राजू सहित अन्य ने तिरंगा यात्रा की।

बरसते पानी में भगवान बूढ़ादेव की शोभायात्रा का विधायक देवेंद्र यादव ने किया स्वागत

Previous articleबरसते पानी में भगवान बूढ़ादेव की शोभायात्रा का विधायक देवेंद्र यादव ने किया स्वागत
Next articleबी.एससी. एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों  में प्रवेश के लिए 15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन