भारतीय किसान नेता राजेश टिकैत गिरफ्तार

917
National
फोटो सोशल मीडिया
Advertisement only

दिल्ली पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को गाजीपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। वह जंतर मंतर पर बेरोजगारों के साथ धरने में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और थाने में बिठाए रखा है।

इधर किसान नेता टिकैत की गिरफ्तारी के बाद से पश्चिमी यूपी में भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं को किसी भी आदेश का पालन करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ अन्य कई कार्यकर्ताओं को भी थाने में बैठाया गया है।

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेते ही कार्यकर्तााओं में रोष फैल गया। बताया गया कि राकेश टिकैत जंतर-मंतर पर चल रहे बेरोजगारों के धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

मुजफ्फरनगर में भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस ने टिकैत को पकड़ा है। वहीं पश्चिमी यूपी में सभी कार्यकर्तााओं को किसी भी अग्रिम आदेश का पालन करने के तैयार रहने को कहा गया है

यह भी पढ़ें: नहीं रही वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ.एम.गीता,सीएम ने जताया शोक

Previous articleनहीं रही वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ.एम.गीता,सीएम ने जताया शोक
Next articleवन मंडल की सराहनीय पहल:बच्चों को प्रकृति के करीब लाने के लिए स्कूलनों में कराया गया पौधरोपण