टीएमसी भवन में ली सदस्यता
कोलकाता @ news-36. भारतीय जनता के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित टीएमसी भवन में तृणमूल की सदस्यता ली।यशवंत सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त और विदेश मंत्रालय का संभाल चुके हैं।
वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने टीएमसी भवन में पत्रकारों से कहा कि मेरे फैसले से लोग चौंक रहे होंगे। मैं पार्टी पॉलिटिक्स से अलग हो गया था, लेकिन आज हमारे देश के मूल्य खतरे में हैं और उनका अनुपालन नहीं हो रहा है। प्रजातंत्र की ताकत हमारी संस्थाओं में निहित है, लेकिन आज हम संस्था कमजोर हो गई है। इसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है। सिन्हा ने कहा कि सरकार के मनमाने पर अंकुश लगाने वाला कोई बचा ही नहीं है।। पूर्व बीजेपी नेता ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी. बंगाल से पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं करेगा।
बहुमत के साथ लौटेगी- सिन्हा
लोकसभा में टीएमसी पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा हम यशवंत सिन्हा का हमारी पार्टी में स्वागत करते हैं। उनकी भागीदारी भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूत करेगी। सिन्हा ने केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में दो बार- एक बार 1990 में चंद्रशेखर कैबिनेट में और फिर वाजपेयी मंत्रालय में कार्य किया.उन्होंने वाजपेयी कैबिनेट में विदेश मंत्रालय का पोर्टफोलियो भी संभाला।
टीएमसी में शामिल हुए पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा
RELATED ARTICLES