Homeकृषिकामधेनु विवि ने मनाया अमृत महोत्सव

कामधेनु विवि ने मनाया अमृत महोत्सव

दुर्ग @ news-36. दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग, अंजोरा ने विश्व दुग्ध दिवस पर अमृत महामहोत्सव मनाया। भारत अमृत महामहोत्सव के तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा डेयरी पशुओं में प्रजनन व्यवस्थापन विषय पर कुलपति डॉ.एन.पी.दक्षिणकर के मार्गदर्शन में वर्चुटल टे्रनिंग प्रोग्राम हुआ। निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ.आर.पी. तिवारी ने डेयरी पशुओं के दुग्ध उत्पादन में प्रजनन व्यवस्थापन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, दूध उत्पादन से पशुपालकों की उन्नति होगी। जितना अधिक दुग्ध उत्पादन होगा, उतना ही पशुपालकों की आमदनी बढ़ेगी।
पावर पाइंट प्रेजेंटेशन
मुख्य प्रवक्ता व पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा के सहायक प्राध्यापक (पशु प्रजनन) डॉ. गिरीश मिश्रा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पशुओं में होने वाले प्रजनन संबंधी समस्याओं का विस्तार से जानकारी दी और पशुपालकों की समस्याओं का समाधान किया। मार्गदर्शक डॉ.आर.पी.तिवारी निदेशक विस्तार शिक्षा, कार्यक्रम का आयोजनकर्ता कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा के कार्यक्रम समन्वयक डॉ विकास खुणे ने पशुओं पोषण आहार पर अपने विचार रखे। वर्चुअल टे्रनिंग प्रोग्राम में डेयरी कॉलेज के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ सुधीर उपरीत, निदेशक पॉलिटेक्निक डॉ.एस.डी. हिरपुरकर, दुर्ग जिले के अग्रणी कृषक एम.के केसरिया, रोहित पटेल, बिहारी लाल कुशवाहा सहित 20 कृषक जुड़े थे। कार्यक्रम का संचालन व आभार कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राजकुमार गढ़पायले (सह-आयोजक) ने जताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!