भिलाई @ news-36. भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सेक्टर -9 हास्पिटल स्थित अगस्त क्रांति के प्रतीक स्थल पर पुष्प अर्पित कर अगस्त क्रांति दिवस मनाया। अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू ने 9 अगस्त के महात्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 9 अगस्त 1942 को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान से महात्मा गांधी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो का आह्वान कर पूरे देश में क्रांति की अलख जगाई थी और अंग्रेजो को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।
क्रांतिकारियों को नमन करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीजू एंथोनी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अरूण सिसोदिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सिंह,ब्लाक अध्यक्ष रमा विश्वकर्मा दानेशवरी साहू,दुर्गा साहू,लालचंद वर्मा, जानकी देवी,सुभाष गुप्ता,पप्पू खान, रमाकांत देशलहरा,अरूण अग्रवाल,बी एल मालवीय,शेख अकरम,विजय मंढरिया,विनोद अमीन,के सैमूयल, नेमीचंद शर्मा,तनमय दास,अतुल गुप्ता,महेश बाबू,आदी शिनू,अब्दुल कलीम,ए दमयंती ,रूपक चक्रवर्ती एंव जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जावेद खान उपस्थित थे.