रायपुर @news-36. रायपुर से झारखंड गढ़वा जा रही बस सरगुजा मार्ग पर ग्राम गुमगा के पास पलट गई। इस घटना में 18 यात्रियों को चोंटे आईं और 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर में इलाज चल रहा है। घटना आज सुबह 4 बजे की बताई जा रही है।
उदयपुर पुलिस के अनुसार महिन्द्रा कंपनी की बस रायपुर से झारखंड के गढ़वा जा रही थी। इस बीच सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम गुमगा मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई और गड्ढे में जा गिरी। बस के दुर्घटना होते ही अफरा तफरी मच गई। कई यात्रियों के हाथ, पैर, सिर में गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस, तहसीलदार और जिला प्रशासन टीम 108 और 112 मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहीं जिला प्रशासन ने दूसरी बस बुलाकर बाकी यात्रियों को गतंव्य की ओर रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार बस में करीब 35 यात्री सवार थे। जिनमें से 21 लोगों को चोटें आई हैं। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।